देश

राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी AAP, BJP में हो रहे शामिल

पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी में पार्टी सुप्रीमो यानी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. आप संसदीय दल में फूट पड़ गई है. आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

राघव चड्ढा ने एक बेहद चुटीली और सीधी टिप्पणी करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन महसूस कर रहे थे क्योंकि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से मेल नहीं खाता.

राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं. उन्होंने साइन भी कर दिया है. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित कई ने कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button