अरेरा क्लब में वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव का जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

अरेरा क्लब में वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव का जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
वरिष्ठ पत्रकार का जन्म दिन पत्रकार एकता दिवस नाम दिया जाय
यश भारत भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा क्लब में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव का जन्मदिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने एकत्र होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे, निष्पक्ष और सराहनीय योगदान को स्मरण किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सूत्रधार रवीन्द्र जैन से सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। ,वरिष्ठ पत्रकार विजय दास ने कहा कि महेश श्रीवास्तव जी के जन्म दिन को हम सभी को पत्रकार एकता दिवस के रूप में मनाना का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महेश श्रीवास्तव ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी के रूप में निभाया है। उन्होंने अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से जनसमस्याओं, प्रशासनिक जवाबदेही और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाया। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कई युवा पत्रकारों को दिशा मिली है। भोपाल के वरिष्ठ पत्रकारों
ने कहा कि महेश श्रीवास्तव जैसे पत्रकार आज के दौर में प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने मूल्यों और सिद्धांतों के साथ पत्रकारिता की। अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व की सरलता, स्पष्ट विचारधारा और निर्भीक लेखन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जनसंपर्क कमिश्नर दीपक सक्सेना, विजय दास, विजय दत्त श्रीधर, एनके. सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश पांडे राजेंद्र धनोतिया, प्रवाल सक्सेना, यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला, बृजेश राजपूत, अबरार खान, रविन्द्र जैन, हिरदेश दीक्षित, राजेंद्र शर्मा, अनिल धूपर, रामभुवन कुशवाहा, विजय मनोहर तिवारी, सुयश कुलश्रेष्ठ, अविनाश कुदेशिया, सुदेश तिवारी, अलीम बज्मी, आरिफ मिर्जा, अक्षय चौकसे, संजीव श्रीवास्तव, सुशील अग्रवाल, सुनील शर्मा, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने महेश श्रीवास्तव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।







