इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विवाद के बीच SDM ज्योति मौर्य और पति आलोक का आज होगा आमना-सामना, कोर्ट में है पेशी

एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य के बीच विवाद मामले में आज दोनों को कोर्ट के सामने पेश होना है. दोनों पत‍ि-पत्‍नी का आज प्रयागराज के पारिवारिक कोर्ट में आमना सामना होगा. प‍िछले कुछ द‍िनों से दोनों का पूरा मामला सोशल मीड‍िया पर छाया हुआ है. इस बीच आलोक मौर्य ने अपनी पत्‍नी पर कई आरोप लगाए थे और ज्‍योत‍ि मौर्य ने उन आरोपों का खंडन क‍िया था. ज्योति मौर्य ने आलोक कुमार मौर्या से अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दाख‍िल की थी. पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य और आलोक मौर्या के बीच संबंधों में दरार आ गई थी.

पत‍ि आलोक मौर्य ने ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था. ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है. दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button