मध्य प्रदेशराज्य

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा : स्कूल , कोचिंग सेंटर के पास खोली जा रही शराब दुकान… रहवासियों ने खोल दिया मोर्चा

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के गंगेरुआ ग्राम में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रहवासी क्षेत्र में दुकान खोले जाने के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर,एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोली जा रही है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसके आसपास स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। ऐसे में यहां शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण खराब होने और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा शराब दुकान के लिए जो स्थान निर्धारित किया गया था, वहां दुकान न खोलकर किसी अन्य स्थान पर खोलने की तैयारी की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्णय में पारदर्शिता नहीं बरती गई है और स्थानीय लोगों की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है।

महिलाओं ने विशेष रूप से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button