जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सतेंद्र के अंगदान ,जबलपुर से भोपाल के लिए लीवर रवाना

सतेंद्र के अंगदान ,जबलपुर से भोपाल के लिए लीवर रवाना

जबलपुर, यशभारत। सिवनी जिले के घंसौर तहसील के बिछुआ गांव के 31 वर्षीय सतेंद्र यादव, जिन्हें सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था, उनके अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिलेगा। जबलपुर मेडिकल कॉलेज से सतेंद्र का लीवर भोपाल के लिए रवाना हो चुका है।

1754567557 WhatsApp Image 2025 08 07 at 5.13.27 PM

यह लीवर भोपाल के सिद्धान्ता अस्पताल में जोधपुर, राजस्थान के रहने वाले 58 वर्षीय कृष्णा व्यास को प्रत्यारोपित किया जाएगा। मेदांता अस्पताल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम इस जटिल सर्जरी को अंजाम देगी। हार्ट और किडनी भी जरूरतमंदों को दिए जा रहे हैं, जिसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है ताकि अंगों को कम से कम समय में संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button