भोपालमध्य प्रदेश

चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया चांदी का ब्रेसलेट, नकदी और आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। आरोपी का पहले से ही लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वीरसिंह पवार निवासी कामधेनु कॉम्प्लेक्स, एमपी नगर, 3 मई की रात करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल से न्यू मार्केट जा रहे थे। इस दौरान व्यापम चौराहा बस स्टॉप के पास उनके दोस्त का फोन आने पर वे अपनी बाइक रोककर बात करने लगे। तभी एक व्यक्ति उनकी गर्दन पर चाकू रखकर उनके पास मौजूद पर्स और हाथ में पहना चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये नकद के साथ ही पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेटीएम और पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड रखे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध जितेंद्र अहिरवार को हिरासत में लिया जिस से पुछताछ के दौरान उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button