मध्य प्रदेश में 1450 किमी लंबा होगा राम वन गमन पथ; 400 करोड़ से लौटेगा चित्रकूट का वैभव

भोपाल, यशभारत। श्रीराम चंद्र पथ गमन न्यास की बैठक में विकास का नया रोड मैप तैयार किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में 1450 किमी लंबा होगा राम वन गमन पथ इसी के साथ अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का वैभव लौटाया जाएगा। इसके लिए सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक से लोन लेगी। चित्रकूट के लिए आईडीपी के प्रपोजल को रिवाइज कर नया प्रस्ताव तैयार करने सीएम ने निर्देंश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। श्री राम वन गमन पथ के विकास की कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जहां से भगवान राम गुजरे थे।’
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट में श्रीराम वन गमन पथ न्यास की पहली बैठक ली। इसमें भगवान राम के वन गमन से जुड़े 8 जिलों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
रीवा और सतना में नवीन हवाई अड्डे का विकास
वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है। जल्द ही अनेक शहरों को हवाई अड्डों से जोड़ा जाएगा इसके लिए जबलपुर में नया टर्मिनल भी बना रहे है।








