Rain in Jabalpur: सुबह निकली धूप दोपहर होते ही गरज चमक के साथ तेज वर्षा और गिरने लगे ओले

जबलपुर,। वर्तमान में अलग-अलग स्थानाें पर बनी चार मौसम प्रणालियाें के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से धूप खिली रही लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी बारिश और गरज चमक के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। तेज बौछारों के साथ ओले भी शहर में गिरे। यह लगातार पांचवा दिन है जो शहर में बारिश हो रही है। सोमवार को भी वर्षा का सिलसिला जो शुरू हुआ रूक-रूक कर देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिर मौसम बिगड़ सकता है। कभी तेज तो कभी रिमझिम वर्षा हो रही है। जिससे मई में मानसून के दर्शन देख लोग भी हैरान हैं।
88 वर्ष का टूट रहा रिकार्डः
इसके पहले अप्रैल-मई के महीने में इस तरह वर्षा नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार 88 वर्ष पहले जरूर इस तरह वर्षा रिकार्ड की गई है। बहरहाल गर्मी के सीजन में मौसम का ये अंदाज अब लोगों को परेशान कर रहाके दर्शन है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी चार मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा।