पंजाबी दशहरा महोत्सव आज,75 फुट ऊँचे रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन
आकाश पर छायेंगे शानदार आतिशी सितारे, ग्वारीघाट में बिखरेगी मनोहारी छटा

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर नगर की शान एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक पर्व 73वां पंजाबी दशहरा परम्परागत उत्साह उमंग एवं दुगने उत्साह के साथ बुधवार 01 अक्टूबर 2025 को सायंकाल 4.30 बजे शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वारीघाट, जबलपुर में मनाया जायेगा। इसमें पंजाब की संस्कृति के दर्शन होंगे ही, समन्वित भारतीय संस्कृति की बहुरंगिता भी इसें दृष्टिगोचर होगी, लंका दहन होगी। 75 फुट ऊँचे विशालकाय रावण एवं 75 फुटे ऊँचे कुंभकरण के पुतलों का परम्परागत दहन होगा।
इस बार जहां 75 फुट ऊँचे विशालकाय रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा वहीं दूसरी ओर रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। इस वर्ष 73वाँ पंजाबी दशहरा में प्रख्यात शिवाकाशी, भारतीय अन्य आतिशबाजी का बेजोड़ प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाज एक से बढ़कर एक इन्दधनुषी बहुरंगीय धमाकों का प्रदर्शन करेंगे। जिसको म्यूजिक वाले नये बुहरंगीय आतिशबाजी के आयटम ग्वारीघाट के आसमान पर सीटी बजाते हुए रंगीन छटा बिखेरेंगे जो बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे। पंजाबी दशहरा में अश्वरोही दल, दुलदुल घोड़ी, भगवान रंग बिरंगी डिस्को लाइट, डांडिया प्रदर्शन इसका मुख्य आकर्षण होगा। साथ ही इस बार मुंबई से 10 सदस्यीय टीम आकृषक फायर शो एवं आतिशबाजी कर बेजोड़ प्रदर्शन करने पहुंची है। वहीं शिवाकाशी एवं जबलपुर शहर के प्रख्यात आतिशबाजों के बीच आसमान में एक से बढकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी।
सायंकाल 4.30 बजे से श्रीराम के पूजन अर्चन, वंदन के साथ पंजाबी दशहरे का शुभारंभडॉ स्वामी नृसिंहदेवचार्य जी महाराज, के आर्शीर्वचन से शुभारंभ होगा। एवं मुख्य आतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आशीष दुबे, विवेक तनखा, श्रीमती सुमित्रा बल्मीक उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि जगत बहादर सिंह महापौर, माननीय रिंकुज विज अध्यक्ष, नगर पालिक निगम जबलपुर उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यकमों का शुभारंभ श्री गणेश वन्दना, श्री नर्मदा प्रस्तुति के साथ होगी। इसके अलावा सनातन संस्कृति एवं लोक संस्कृति पर केन्द्रित समूह नृत्यों को कलाकार प्रदर्शित करेंगे। लोकनृत्य का सरताज पंजाबी भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति की जायेगी। यह सभी कार्यकम निर्देशक मोती शिवहरे, एंड पार्टी तथा अखिलेश पटेल एंड पार्टी तथा भजन गायक इंशान मिनोचा, पंजाबी सिंगर जशबीर सचदेवा अमित ठाकरे के निर्देशन में गणेश वंदना एवं श्री दुर्गा वंदना के साथ शानदार भजनों एवं पंजाबी गीतों की प्रस्तुति की जायेगी।







