जबलपुरमध्य प्रदेश

जनसुनवाई बनी अखाड़ा: एसपी ऑफिस में महिलाओं के बीच चले थप्पड़ और घूसे, देखे वीडियो

पति को लेकर विवाद या पुरानी रंजिश? पुलिस जुटी जांच में

जबलपुर,यशभारत। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब दो महिलाओं के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, विद्या रैकवार और पिंकी टंडन के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। पिंकी टंडन ने आरोप लगाया है कि विद्या रैकवार ने उनके पति के इशारे पर उनके साथ मारपीट की है। वहीं, विद्या रैकवार का कहना है कि पिंकी टंडन ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट में पिंकी टंडन को चोटें आईं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button