भोपाल

नेटफ्लिक्स की फिल्म के विरोध में हुआ प्रदर्शन -अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजागी

नेटफ्लिक्स की फिल्म के विरोध में हुआ प्रदर्शन

-अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजागी
भोपाल, यश भारत । ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित कार्यक्रम घूसखोर पंडित के शीर्षक को लेकर विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। संगठन का कहना है कि नेटफ्लिक्स द्वारा उक्त शीर्षक का ट्रेलर जारी किया गया है, जो एक विशेष जाति और समुदाय को लक्षित करता है। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार इस प्रकार के शीर्षक और कार्यक्रम आलोचना या रचनात्मक विमर्श से इतर समुदाय को लज्जित करने वाले हैं, जिससे सामाजिक वैमनस्यता बढऩे की आशंका है। इसे संगठन ने मनोवैज्ञानिक हिंसा की श्रेणी में बताया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का कहना है कि इस तरह की सामग्री से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसी के मद्देनजर आज न्यायालय में याचिका दायर की जा रही है। साथ ही थाना एमपी नगर में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन भी दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्य्क्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र और जिला अध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button