देश

राष्ट्रपति ने आडवाणी के घर जाकर दिया भारत रत्न का पुरूस्कार

रविवार की सबसे बड़ी खबर...

 

 

जबलपुर,यशभारत। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।

न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार आडवाणी के खराब स्वास्थ्य होने के कारण ये निर्णय लिया गया है। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App