भोपाल
प्रकाश तरुण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा

प्रकाश तरुण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा
भोपाल यशभारत। प्रकाश तरुण पुष्कर अब खेल विभाग के अंतर्गत आएंगे। यह घोषणा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान की है। इस दौरान खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने बताया कि इकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। अभी तक प्रकाश तरुण पुष्कर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा संचालित किया जाता था, लेकिन अब खिलाडिय़ों की सुविधा को देखते हुए यह खेल विभाग के अधीन रहेगा। खिलाडिय़ों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यहां पर जल्द ही एक व्यापक सुव्यस्थित स्विमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी।







