जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वाहन चेकिंग के दौरान बलदेवबाग चौक में गोली चलने की खबर क्षेत्र में सनसनी

जबलपुर यश भारत। शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक बलदेवबाग चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के द्वारा हवाई फायर करने की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना के संबंध में जब कोतवाली पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस के द्वारा आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के मुताबिक घटना पेट्रोल पंप के पास की है जहां पर पुलिस के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन चालक युवक को रोका और उससे वाहन कागजात आदि के संबंध में पूछताछ शुरू ही की थी कि अचानक युवक ने जब से पिस्तौल निकाली और हवाई फायर कर दिया अचानक हुई इस घटना से पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए और इसी बीच वाहन चालक युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी के साथ ही दहशत का माहौल भी निर्मित हो गया था। और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button