पंजाब धमाकों पर सियासत तेज : राघव चड्ढा ने CM भगवंत मान को घेरा, ISI भूमिका की जांच की मांग
जबलपुर, यश भारत।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज : राघव चड्ढा ने CM भगवंत मान को घेरा, ISI भूमिका की जांच की मांग
जबलपुर, यश भारत। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका की गंभीर जांच की मांग की है।
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब डीजीपी द्वारा घटनास्थल की शुरुआती जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ISI की भूमिका की आशंका जताई गई है। उनके मुताबिक यह घटनाएं पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
“ISI को क्लीन चिट क्यों?”
राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले में पाकिस्तान की एजेंसी ISI को “क्लीन चिट” देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर घटना के पीछे बीजेपी का हाथ बताकर असली खतरे से ध्यान भटका रहे हैं।
“खतरनाक है ऐसी बयानबाजी”
चड्ढा ने दावा किया कि जब भी ISI किसी आतंकी घटना में शामिल होती है तो बाद में उसे “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” बताने की कोशिश की जाती है। उनका आरोप है कि भगवंत मान भी उसी तरह की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान जांच एजेंसियों और सुरक्षा तंत्र का मनोबल कमजोर कर सकते हैं।
धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।







