जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गोरखपुर रितिक आपर्टमेंट में रात 3 बजे पुलिस की दबिश: नशे में चूर एक दर्जन से ज्यादा युवकोंं को पकड़ा गया

https://youtu.be/v_GUoirQ3n8https://youtu.be/v_GUoirQ3n8

जबलपुर, यशभारत। नये साल की तारीख नजदीक आते ही पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। नव वर्ष के नाम पर फूहड़ता न हो इसके लिए पुलिस ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में होने वाली शराब पार्टियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत गोरखपुर पुलिस ने रात 3 बजे दबिश देते हुए रितिक आपर्टमेंट में पार्टी कर रहे एक दर्जन से ज्यादा युवक को गिरफ्तार किया। नशे में चूर युवकों और पुलिस के बीच जमकर बहस भी हुई। पकड़े गए सभी आरोपी अच्छे परिवार से संबंध रखते हैं। पुलिस की दबिश के पहले पार्टी में मौजूद कुछ महिलाएं फरार हो गई। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने धारा 34 और 36 के तहत कार्रवाई की।

सीएसपी प्रतिक्षा राठौर ने बताया कि सूचना मिली कि रितिक अपार्टमेंट में रात 3 बजे शराब के नशे में धुत्त कुछ रईसजादे युवक पार्टी मना रहे हैं। सूचना पर दबिश दी गई तो एक दर्जन से अधिक युवक में शराब की बोतलें हाथ में लेकर नाच रहे थे। सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, कुछ युवक ऐसे थे बहस कर रहे थे

12 9

ये युवक हुए गिरफ्तार
नशे में पार्टी कर रहे राजेन्दर सिंह राजपूत पिता हरजेन्दर सिंह राजपूत उम्र 28 साल गोपाल सदन दमोहनाका, अशीम चंसोरिया साउथ सिविल लाईन, अनुज अवस्थी पिता एस. के अवस्थी शांति नगर , रोहित खरे पिता चंद्रेश कुमार खरे एकता बिहार मदन महल, राहुल खरे पिता चन्द्रेश खरे ,शोभित आनन्द पिता हितेश आनन्द, असतकमार पिता वीरेन्द्र कुमार ,  प्राणत नागरथ पिता नमन नागरथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button