भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा, 211 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा, 211 ग्राम गांजा बरामद

​पुराने शहर में सक्रिय थी आरोपी महिला, पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की तलैया थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 211 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ी गई महिला पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।
थाना प्रभारी दीपक डहेरिया ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केवड़े के बाग स्थित कचरा घर के पास एक महिला गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना के अधार पर पुलिस ने ने मौके पर दबिश देकर तिलक मार्केट, इतवारा निवासी लक्ष्मी सौदा पति सिकन्दर सौदा को हिरासत में लिया।

पुलिस टीम में शामिल महिला आरक्षकों ने महिला की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद सफेद रंग की पॉलीथीन से हरा-काला वनस्पति पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी पहचान गांजे के रूप में हुई। पुलिस ने करीब 3 हजार रुपये कीमत का 211 ग्राम गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button