जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने साधी चुप्पी -रजिस्ट्री कार्यालय विवाद: बड़े बिल्डर और पुराने बदमाश का नाम आया सामने

कलेक्ट्रेट परिसर में तानी थी बंदूक, सिविल लाइन में चलाई गोली

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर। कलेक्ट्रेट रजिस्ट्री कार्यालय से दिन में श्ुारू हुआ विवाद सिविल लाइन में शाम होते-होते गोलीकांड में बदल गया। इस मामले मेंं ओमती से लेकर सिविल लाइन पुलिस की एंट्री हुई लेकिन गोली किसने चलाई और जिन पक्षों में टकराव हुआ उसमें कौन-कौन शामिल था उनके नामों पर देर रात तक दोनों ही थानों की पुलिस चुप्पी साधे हुए थे। पुलिस का कहना रहा है कि मामले की जंाच चल रही है जिसके बाद आरोपियों का पता चल सकेगा और इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। वहीं दूसरी तरफ मामले में शहर के बड़े बिल्डर का नाम सामने आया है जिनके एक बिल्डिंग में पांच फ्लेट है और पूरी लड़ाई इन्ही फ्लैटों को लेकर है और गोली चलाने वाले शहर के पुराने बदमाश के गुर्गे है।रात तक इस मामले में पुलिस के सामने कुछ आडियो काल रिकार्डिंग भी सामने आई जिसके बाद ओमती पुलिस ने देर रात एक ओर एफआईआर दर्ज की है

12 बोर का खोखा हुआ जब्त

गोलछा अपार्टमेंट में हवाई फायरिंग की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई इस दौरान 12 बोर का खोखा जब्त हुआ है। जिसे जब्त कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते का कहना है कि पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाल रही है। फायरिंग किसने की है इसका पता नहीं चल सका है पतासाजी जारी है। प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद सामने आया है।

क्या है मामला

कलेक्ट्रेट रजिस्ट्री कार्यालय से दो पक्षों में जमीन विवाद शुरू हुआ और दो पक्ष भिड़ गए। इस बीच एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक तान दी। फायरिंग की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई दोनों के बीच उपजा विवाद शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोलछा अपार्टमेंट के पास टकरा गए। जिसके बाद हवाई फायरिंग हुई। अचानक गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में कुछ हाईप्रोफाइल लोगों से लेकर नामी बिल्डरों, ठेकेदारों, प्रापर्टी डीलरों अन्य के बीच विवाद सामने आया हैं।

जमीन को लेकर विवाद हुआ है जिसके बाद हवाई फायरिंग हुई है। मामला की विस्तृत जांच जारी है आरोपी कौन है इसका पता लगाया जा रहा है।
आनंद कलादगी, एएसपी, सिटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button