मध्य प्रदेशराज्य

पिता ने अपनी मां और बेटा बेटी सहित किया सुसाइड : पुलिस को मिले सुसाइड नोट में संपत्ति बंटवारे का किया उल्लेख, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की आशंका, घटना से क्षेत्र में हड़कंप 

सागर lजिले के खुरई के ग्राम टीहर में सामूहिक आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए lदेर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक संपत्ति बंटवारे का उल्लेख है, पूरी घटना को लेकर अभी तक जांच में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है, सच्चाई क्या है यह तो अब पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा l

 

जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी (45), मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ टीहर गांव के पास खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।

 

शुक्रवार रात उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नंदराम नीचे आया। उसने पूरे परिवार को उल्टियां करते देख घरवालों को बताया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।

 

इस दौरान फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी ने खुरई अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई l

 

घटना के संबंध में थाना खुरई टी आई योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया की घटनास्थल पर मृतक मनोहर लोधी द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति को अपने परिवार के बीच बांटने का उल्लेख किया है। प्रथम दृश्टया पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे का विवाद प्रतीत होता है। पुलिस मामले की सूक्ष्मता पूर्वक जांच कर कर रही है। जिसके आधार पर घटना की वास्तविकता पर पहुंचा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button