मंडलाl जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे पर स्थित प्रथम ढाबा के पास हुई। मामले की जांच जारी है l
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान पुरवा निवासी सुनील परते के रूप में हुई है। वह प्रथम ढाबा में भोजन बनाने का काम करता था।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर हिरदेनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Back to top button