भोपालमध्य प्रदेश
प्रदेशभर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 15 दिन में 52 हथियार जब्त

प्रदेशभर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 15 दिन में 52 हथियार जब्त
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पिछले 15 दिनों में प्रदेशभर से 52 अवैध हथियार जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान कई तस्करों और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई भिंड में हुई, जहां पुलिस ने एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। जिले में कुल 13 हथियार जब्त किए गए। खरगोन में 12 देशी पिस्टल और सात मैगजीन, मुरैना में छह हथियार, दतिया में सात हथियार तथा ग्वालियर और छतरपुर में भी कई अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







