भोपालमध्य प्रदेश

कोलार में पुलिस कमिश्नर ने किया जनसंवाद, साइबर और महिला सुरक्षा की दिलाई शपथ

कोलार में पुलिस कमिश्नर ने किया जनसंवाद, साइबर और महिला सुरक्षा की दिलाई शपथ

भोपाल, यशभारत। शहर में शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा पिछले तीन महीनों से निरंतर जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात को कोलार थाना क्षेत्र के ए-सेक्टर, सर्वधर्म स्थित खाटू श्याम मंदिर कॉलोनी में इस जनसंवाद का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

संवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर ने आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नागरिकों को वर्तमान दौर की बड़ी चुनौतियों, विशेषकर साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए गए। साथ ही महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित सभी नागरिकों को जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना है ताकि अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button