अध्यात्मजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आज का राशिफल व पंचांग: वृषभ राशि : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे

*******
29 अगस्त, 2024, गुरुवार
=============
आज और कल का दिन खास
*******

29 अगस्त 2024 :  स्मार्त वैष्णव समुदाय आज मनायेगा अजा एकादशी।

29 अगस्त 2024 : राष्ट्रीय खेल दिवस आज।

30 अगस्त 2024 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय कल मनायेगा अजा एकादशी।

30 अगस्त 2024 : बछ बरस कल।

आज का राशिफल
******
29 अगस्त, 2024, गुरुवार
===================
मेष राशि : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

कर्क राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि : निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर राशि : रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि : आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

आज का पंचांग
==========
29 अगस्त 2024, गुरूवार
****
अगले दिन
तिथि  एकादशी   01:40 AM
नक्षत्र    आर्द्रा     04:40 PM
करण     बव,     01:27 PM,
अगले दिन
बालव    01:40 AM
पक्ष        कृष्ण
योग      सिद्धि    06:16 PM
वार       गुरूवार
सूर्योदय             05:57 AM
सूर्यास्त             06:45 PM
चन्द्रमा    मिथुन
राहुकाल  01:57 – 03:33 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      श्रावण
मास पुर्णिमांत   भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:56 – 12:47 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button