जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा कार्यालय मारपीट मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ़्तार, पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचे थाने

भाजपा कार्यालय मारपीट मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ़्तार, पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचे थाने

Police arrested three people in BJP office assault case, Superintendent of Police himself reached the police station

जबलपुर यश भारत। उत्तर मध्य की टिकट आने के उपरांत लगातार सोशल मीडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के नाराजगी के वीडियो वायरल हुए। इसी कड़ी में गनमैन के गन निकालने को लेकर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की हुई थी जिसके उपरांत मामला थाने तक जा पहुंचा और पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को संज्ञान में ले लिया गया है इसी कड़ी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें की बबलू जायसवाल, राघव जायसवाल और गौरव गोस्वामी के नाम शामिल हैं।। पुलिस लगातार आरोपियों की तस्कीद कर रही है। और आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास करने में लगी हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक स्वयं लार्डगंज थाने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यालय में मारपीट के मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Related Articles

Back to top button