जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में 3 लुटेरों को पुलिस ने दबोचा : शराब दुकान के सेल्मैन से की थी 3 लाख 50 हजार की लूट
कटंगी लूटकांड का अधारताल पुलिस ने किया खुलासा

जबलपुर, यशभारत। कटंगी थाना अंतर्गत शराब दुकान सेल्समैन के साथ हुई साढे तीन लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए अधारताल पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि विगत दिनों कटंगी थाना क्षेत्र के शराब दुकान का सैल्समैन गल्ला लेकर स्कूटी से जबलपुर की तरफ आ रहा था। तभी तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने जमकर मारपीट कर, पीडि़त का बैग छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरेापियों को सोभापुर फाटक के पास दबोच लिया। जिनसे लूट के रुपये बरामद करते हुए पूछताछ जारी है।मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा और टीम का सराहनीय योगदान रहा।







