जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मरीजों की जान पर खेल! हॉस्पिटल संचालक बना ‘गुंडा’, एंबुलेंस चालकों को जान से मारने की धमकी

एसपी बोले– मामला संवेदनशील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

जबलपुर। शहर में मरीजों की जान से खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निजी अस्पताल संचालक के गुर्गे एंबुलेंस चालकों पर दबाव बना रहे हैं कि मरीज सीधे उनके अस्पताल में लाए जाएं। विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट की जा रही है।भेड़ाघाट थाने की जांच में सामने आया है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें एंबुलेंस रोककर मरीजों की जान जोखिम में डाली गई।

हेल्थ डिपार्टमेंट की सख्ती

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पुलिस जांच पूरी होने पर स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग पहले ही डॉ. अमित खरे के इस अस्पताल को दस्तावेजी कमियों के चलते दो बार सील कर चुका है।इसके बावजूद आरोपी ने तीसरी बार अस्पताल शुरू कर दिया।खास बात यह है कि खुद को डॉक्टर बताने वाले अमित खरे के पास कोई मान्य मेडिकल डिग्री नहीं है और अस्पताल में भी कोई योग्य डॉक्टर पदस्थ नहीं है।

मरीजों को खींचने की कोशिश

आरोपी द्वारा मरीजों को जबरन अपने अस्पताल लाने के कई प्रयास किए गए।हाल ही में आरोपी मेडिकल कॉलेज में घुसा और मरीज उठाने की कोशिश की, लेकिन जूनियर डॉक्टरों की सतर्कता से नाकाम रहा।अगले ही दिन देवताल के निजी अस्पताल से मरीज उठाकर ले गया।दमोह और नरसिंहपुर के एंबुलेंस चालकों को धमकी दी कि यदि मरीज उसके अस्पताल में नहीं ले जाया गया तो उन पर जानलेवा हमला होगा।

हमलों की बढ़ती वारदात

सोमवार की रात आरोपी ने रसल चौक स्थित अस्पताल के पास गाडरवारा के एंबुलेंस चालक पर जानलेवा हमला किया।इसके अलावा भेड़ाघाट क्षेत्र में भी दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों के गुर्गे सहपुरा टोल नाका पर डेरा जमाए रहते हैं और एंबुलेंसों की लोकेशन मिलते ही उन्हें रोककर चालकों से मारपीट कर रहे हैं।सवालों के घेरे में मरीजों की सुरक्षा

लगातार हो रही घटनाओं से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि जब इलाज के लिए निकला मरीज बीच रास्ते में हमले का शिकार होगा, तो उसकी सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बिना इस तरह की गुंडागर्दी पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

एसपी का बयान

एसपी ने कहा – “मामला संवेदनशील है। पुलिस जांच करवा रही है। यदि जांच में अस्पताल संचालक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
संपत उपाध्याय
एसपी जबलपुर

01 28

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button