जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पाकिस्तानी दुल्हन बनी UP की बहू: सरहद पार जाने की नहीं मिली मंजूरी, दूल्हे ने ऑनलाइन बना लिया बेगम

 भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सरहद की दीवारें खड़ी हैं, लेकिन दोनों मुल्कों के लोगों के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश में दो दिलों को जोड़ने का एक अनोखा मामला सामने आया है। शुक्रवार (18 अक्टूबर) की रात जौनपुर के दून्हे का पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ। वीडिया कॉल पर दोनों ने एक-दूसरे को देखकर कुबूल किया। विवाह के दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। पाकिस्तान से वीजा मिलने के बाद दुल्हन भारत आएगी। दुल्हन की विदाई का दूल्हे को इंतजार है।

एक साल पहले तय हुई थी शादी 
जौनपुर नगर पालिका परिषद के मखदुम शाह अढ्न वार्ड के भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के रिश्तेदार सैय्यद अली जैदी पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं। BJP सभासद शाहिद ने एक साल पहले अपने पुत्र मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी रिश्तेदार सैय्यद अली की बेटी सैय्यदा अंदलीब जहरा के साथ तय कर दी थी। शादी के लिए उच्चायुक्त में वीजा के लिए आवेदन किया था। लेकिन वीजा जारी नहीं हुआ था। इधर शादी की तारीख आ गई।

टीवी स्क्रीन पर ऑनलाइन विवाद 
भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने ऐसी स्थिति में फोन पर लाहौर निवासी रिश्तेदार से बातकर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। दोनों पक्षों की मंजूरी के बाद आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे। टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया।

दुल्हन की विदाई के लिए जल्द वीजा देने की अपील 
लड़के पक्ष से निकाहनामा मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया। वीडियो कॉल पर लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकार किया। दुल्हन ने भी दुल्हे को देखकर अपना शौहर कुबूल किया। निकाह के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास ने लड़की की विदाई जल्द हो इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button