15 अगस्त को जबलपुर का अंकित ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे माउंट कोजिस्को में फहराएगा तिरंगा. Ankit will hoist the tricolor on Australia’s highest Mount Kosciuszko

देशप्रेम से जुड़े रहना है नैतिक क र्त्तव्य
यशभारत से चर्चा के दौान अंकित ने साझा की बातें
जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के युवा अंकित सेन 15 अगस्त के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे माउंट कोजिस्को में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी कर चुके हैं। इसके पहले अंकित अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप में जाकर तिरंगा फहरा चुके हैं। यशभारत से चर्चा के दौरान अंकित ने बताया कि विगत 26 जनवरी 2023 को उनके द्वारा अफ्रीका महाद्वीप के किलोमंजारो शिखर पर और 15 अगस्त 2023 को यूरोप महाद्वीप के माउंट एलब्रूस में तिरंगा फहराया गया था। अब अंकित ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारतीय शान तिरंगा को फहराने 8 अगस्त को जबलपुर से रवाना हो रहे हैंं। तय कार्यक्रम के अनुसार अंकित पहले जबलपुर से दिल्ली 8 अगस्त को रवाना होंगे फिर 9 अगस्त को दिल्ली से वे सिडनी जाएंगे। जिसके बाद सिडनी से 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के माउंट कोजिस्को में वे तिरंगा फहराएंगे। तिरंगा फहराने के बाद अंकित 23 अगस्त को वापस जबलपुर में आ जाएंगे।
एक साल से कर रहा है तैयारी
तिरंगा फहराने को लेकर जब अंकित से उनकी सोच जाननी चाही गई तो अंकित ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि मैं सातों महाद्वीपों में जाकर तिरंगा फहराऊं। क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे लिए सबकुछ है। और 15 अगस्त व 26 जनवरी का दिन मेरे लिए बहुत बड़े त्यौहार जैसा है। चर्चा के दौरान अंकित ने ये भी बताया कि शिखर पर टेम्प्रेच माइनस में रहता है जिसके लिए वे पिछले एक साल से तैयारी कर रहे हैं।