भोपाल

सेवा से संकल्प अभियान की तैयारी में जुटे अफसर, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

सेवा से संकल्प अभियान की तैयारी में जुटे अफसर, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान
– संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने दिए माइक्रो लेवल प्लानिंग के निर्देश
भोपाल, यशभारत। सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियां माइक्रो स्तर पर पूरी की जाएं। जिलों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा में पूरे करने को कहा गया है।
संभागायुक्त ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की भी समीक्षा की और चयनित गांवों में योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन एक माह में सुनिश्चित करने को कहा। 
277 गांवों पर विशेष फोकस – भोपाल संभाग के 277 गांव धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में चयनित हैं। इनमें भोपाल का एक, विदिशा के 86, सीहोर के 80, रायसेन के 92 और राजगढ़ के 18 गांव शामिल हैं। संभागायुक्त ने इन गांवों को योजनाओं से संतृप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि भोपाल संभाग प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button