जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

कुख्यात सटोरिया पकड़ा गया कटनी में हलचल जबलपुर तक, दुबई में बैठे सतीश सनपाल से कनेक्शन की बात भी आ रही सामने

जबलपुर, यश भारत। किसी दौर में जबलपुर शहर में सट्टेबाजी नेटवर्क का बड़ा नाम रहा सतीश संपल की चर्चा एक बार फिर शहर में सर्गरम है। और इसके पीछे जो कारण है वह है कटनी में पकड़े गए कुख्यात सटोरिया विनय वीरवानी की दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी। हालांकि अब विनय कटनी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी कर रही है। सटोरिया विनय वीवाननी पर सट्टे बाजी के अलावा एक व्यापारी युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप भी है। और इसके खिलाफ 5 महीने पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिस देश के सभी हवाई अड्डों पर भेजा गया था लेकिन जैसे ही सोमवार को वीरवानी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा वह सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया और एजेंटीयों ने उसे हिरासत में लेकर कटनी पुलिस को सूचना भी दे दी इसके बाद कटनी पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई और उसे लेकर वापस लौटी तथा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उसे न्यायालय में पेश का रिमांड पर लिया गया है। और उससे दुबई और जबलपुर के कुख्यात सटोरिये सतीश संनपाल से क्या कनेक्शन है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि वर्तमान में सतीश सनपाल भी दुबई में है और वहीं बैठकर अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है। अब यह अलग बात है कि दुबई में उसने अपना चोला बदल लिया है और रियल एस्टेट तथा फाइनेंस के काम मैं भी उतर गया है। सतीश के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी हो चुका है लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है। यदि शहर के सट्टा बाजार में एक्टिव लोगों की बात करें तो आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग सतीश के कांटेक्ट में हैं जिनके जरिए उसका नेटवर्क आज भी शहर में संचालित हो रहा है। सतीश के अलावा उसके दो और खास गुर्गे शहर का ही आजम खान और राहुल चानना के भी दुबई में उसी के साथ होने की जानकारी सूत्रों से लगी है। इनके खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। जब से कटनी में सटोरिया की गिरफ्तारी हुई है तभी से शहर के सट्टा बाजार में भी हलचल दिखाई दे रही है और लोग अपने-अपने तरीके से जानकारी भी एकत्र कर रहे हैं कि पुलिस आगे क्या कार्यवाही करने वाली है।

04 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button