
जबलपुर, यशभारत। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद जबलपुर के हिस्से में आया हैं। युवक कांग्रेस के इतिहास में यह पहला मौका है जब जबलपुर से कोई युवा नेता प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित हुआ है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शहर आगमन पर जगह जगह उनका स्वागत हुआ। डुमना एयरपोर्ट से यश घनघोरिया का काफिला रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पंहुचा। जहां छात्र संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यश घनघोरिया ने कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर बूथ ब्लॉक तक राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे।







