जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश
हरदा में नए डीएम-एसपी को मिली तैनाती, उधर छिंदवाड़ा में भी कलेक्टर बदले

।जबलपुर यश भारत।हरदा में पटाखा ब्लास्ट के बाद जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति हुई है। ऋषि सिंह की जगह आदित्य सिंह को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है। नए एसपी के रूप में यहां अभिनव चौकसे की नियुक्ति की गई है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन पर गाज गिरी थी। उनका तबादला करके उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया था। अब अभिनव चौकसे हरदा जिले के नए SP होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैदूसरी ओर छिंदवाड़ा के कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर शैलेंद्र सिंह को यहां नियुक्त किया गया है। हरदा हादसे के बाद इन दिनों जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।