नेपाल हिंसा: पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया गया
संसद भवन में आग, नेताओं के घरों पर हमले

नेपाल हिंसा: पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया गया
नेपाल इस समय भीषण राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। राजधानी काठमांडू और आस-पास के इलाकों में हो रही हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री **केपी शर्मा ओली** ने पद से इस्तीफा दे दिया। सेना का हेलिकॉप्टर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गया। इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति **रामचंद्र पौडेल** ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। देश में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा बल हिंसा को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

संसद भवन में आग, नेताओं के घरों पर हमले
राजधानी में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर धावा बोल दिया और आगजनी की। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृहमंत्री के आवासों को भी निशाना बनाया। राजधानी में भड़की झड़पों में **22 लोगों की मौत** हो चुकी है और **400 से ज्यादा लोग घायल** हैं।
पूर्व पीएम देउबा और वित्त मंत्री पौडेल पर हमला
गुस्साई भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री **शेर बहादुर देउबा** को उनके घर में घुसकर पीटा। वहीं वित्त मंत्री **विष्णु पौडेल** को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को मंत्री के सीने पर लात मारते हुए देखा जा सकता है।

प्रचंड और झलनाथ खनाल के घरों को आग के हवाले
हिंसक भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री **पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’** और संचार मंत्री **पृथ्वी सुब्बा गुरुंग** के घरों में भी आगजनी की।सबसे दर्दनाक घटना पूर्व प्रधानमंत्री **झलनाथ खनाल** के घर पर हुई, जहां प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को जला दिया। उनकी पत्नी **राज्यलक्ष्मी चित्रकार** घर के अंदर फंस गईं। वह गंभीर रूप से जल गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
राजधानी में कर्फ्यू जैसे हालात
नेपाल में हिंसा और राजनीतिक संकट गहराने के बाद राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू जैसी स्थिति है। सेना को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन हालात काबू से बाहर हैं। जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।






