भोपालमध्य प्रदेश

NEET पेपर लीक मामला: बारिश के बीच सड़कों पर उतरा NSUI, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, देखे वीडियो

NEET पेपर लीक मामला: बारिश के बीच सड़कों पर उतरा NSUI, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, देखे वीडियो

भोपाल, यशभारत। नीट (NEET) परीक्षा में सामने आई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर भोपाल में विरोध-प्रदर्शन की आग और तेज हो गई है। शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे थे। शहर में जारी तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। हाथों में तिरंगा थामे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों युवा सड़कों पर पैदल मार्च करते दिखे।

10 नंबर से 11 नंबर चौराहे तक निकाला मार्च
यह तिरंगा यात्रा अरेरा कॉलोनी स्थित 10 नंबर चौराहे से शुरू होकर 11 नंबर चौराहे तक पहुंची। यात्रा का समापन 11 नंबर चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

जवाबदेही तय होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI नेताओं ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण अधर में लटक गया है। जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक NSUI का यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button