करियर कॉलेज ऑफ लॉ में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू, न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियां सीख रहे छात्र
National Moot Court Competition Begins at Career College of Law, Students Learn the Intricacies of the Judicial Process

करियर कॉलेज ऑफ लॉ में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू, न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियां सीख रहे छात्र
भोपाल, यश भारत। करियर कॉलेज ऑफ लॉ में द्वितीय फली एस. नरीमन राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। देशभर के प्रतिष्ठित विधि विश्व विद्यालयों और लॉ संस्थानों की 20 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी विधिक प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विधि का क्षेत्र लगातार बदलती चुनौतियों से भरा हुआ है इसलिए विद्यार्थियों को खुद को हर स्तर पर विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि कानून के क्षेत्र में सफलता के लिए नियमित अध्ययन और समसामयिक जानकारी बेहद जरूरी है क्योंकि अधूरा ज्ञान भविष्य में नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं को विधि शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया तर्कशक्ति और पेशेवर व्यवहार का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने विधि महाविद्यालयों से इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार आयोजित करने का आग्रह भी किया। विशिष्ट अतिथि जस्टिस मोहम्मद फहीन अनवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के छात्रों को समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक सेवा में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल नॉलेज और अधिवक्ता के रूप में अनुभव काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को विधिक अनुसंधान, प्रभावी वकालत और न्यायालयीन कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों को नैतिकता, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार दीक्षित ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के विधि संस्थानों की टीमों ने सहभागिता दर्ज कराई है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और न्यायिक प्रक्रिया की गहन समझ विकसित करने का अवसर







