भोपालमध्य प्रदेश

बदला लेने के लिए पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

बदला लेने के लिए पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
– गौतमनगर पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। राजधानी के थाना गौतम नगर पुलिस ने बुधवार सुबह डीआईजी बंगला चौराहे के पास हुई एक हत्या के मामले में तत्परता दिखाते हुए, घटना के मात्र 03 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शोलेंद्र राय द्वारा थाना गौतम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि न्यू अनुपम स्टेशनरी की दुकान के पास एक अज्ञात पुरुष का शव खून से लथपथ पड़ा है, जिसका सिर पत्थर से कुचला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। जिसके बाद मृतक की पहचान सुरेश कुशवाहा उम्र 44 साल, निवासी इंदिरा सहायता नगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में, गिरफ्तार आरोपी कार्तिक राठौर निवासी विवेकानंद नगर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वारदात की जानकारी। आरोपी ने बताया कि वह अपने जन्मदिन की पार्टी के बाद अपने दोस्त के साथ था। रात्रि 02.30 बजे सुरेश कुशवाहा वहां आ गया और महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। सुरेश ने धक्का-मुक्की की। इसी झगड़े का बदला लेने की नियत से आक्रोशित होकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कार्तिक राठौर ने सुरेश को पास की दुकान के सामने ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button