कंपनी कानून संशोधन बिल की संयुक्त समिति के सांसद सुधीर गुप्ता सभापति
विवेक तन्खा बने प्रमुख सदस्य

नई दिल्ली, यशभारत।नई दिल्ली। मंदसौर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता को संसद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कंपनी कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 की जांच के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में राज्य सभा संासद विवेक कृष्ण तन्खा भी प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं। यह नियुक्ति 18 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 30 सांसदों को शामिल किया गया है। संयुक्त समिति कंपनी कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संसद के मानसून सत्र 2026 के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिन तक लोकसभा में प्रस्तुत करेगी।
समिति के गठन को कॉर्पोरेट कानूनों में प्रस्तावित बदलावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। समिति विधेयक के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा कर सुझाव देगी। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी सदस्य का विचाराधीन विषय में व्यक्तिगत, आर्थिक या प्रत्यक्ष हित हो, तो उसे समिति सभापति के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी देनी होगी। इस संबंध में अध्यक्ष का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
संयुक्त समिति में शामिल प्रमुख सदस्य
लोकसभा से सुधीर गुप्ता (सभापति),कमलजीत सहरावत,बैजयंत पांडा,डॉ. निशिकांत दुबे,तेजस्वी सूर्या,पी. पी. चौधरी,डिम्पल यादव,महुआ मोइत्रा,दयानिधि मारन,सुप्रिया सुले सहित अन्य सदस्य
राज्यसभा से विनोद श्रीधर तावड़े,सुजीत कुमार,उज्जवल निकम,विवेक कृष्ण तन्खा,हर्ष वर्धन श्रृंगला,संजय कुमार झा शामिल हैं।







