जबलपुर में 3 बच्चों की मां से रिश्तेदार ने की ज्यादती : पति की बीमारी से हुई मौत तो सहानुभूति दिखाने आने लगा था घर

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के कंचनपुर में एक महिला के साथ ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता के तीन बच्चे है, पति की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। जिसके बाद सहानुभूति दिखाने आरोपी महिला के घर आता जाता था और इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर घर चलाती है, उसके पति की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गयी। उसके तीन बच्चे है। पति की मौत के बाद दूर का रिश्तेदार उसके घर में आया जाया करता था।
बच्चों का भविष्य देखकर लिया फैसला
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसे विवाह का झांसा दिया। उसने भी सोचा कि उसे तीन बच्चों को पालने में आसानी होगी। जिसके बाद उसने हामी भर दी। इस दौरान आरोपी लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा और वह जब भी
विवाह करने की बात कहती, आरोपी साफ मुकर जाता। जिसके बाद वह तंग आ चुकी थी। लेकिन आरोपी ने जब विवाह करने से साफ इंकार कर दिया तो वह टूट गयी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।