जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम परिसर में प्रत्यंगिरा देवी स्वरूप में विराजेगी मां भगवती

जबलपुर यश भारत। शहर की नवरात्र और दशहरा प्रदेश ही नहीं देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। प्रतिवर्ष इस मौके पर शहर की सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियां के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां और अनुकृतियों का निर्माण किया जाता है जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस समय शहर में नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। अपनी 36वें वर्ष में नगर निगम सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष मां प्रत्यंगिरा देवी स्वरूप की स्थापना की जा रही है। जिसकी तैयारी समिति के सदस्यों के द्वारा शुरू कर दी गई है। यह समिति प्रतिवर्ष मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की स्थापना करती आ रही है। समिति के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र कुशवाहा ननकू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्यंगिरा देवी मंदिर चेन्नई के शोलिंगनल्लूर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो देवी प्रत्यंगिरा को समर्पित है। देवी प्रत्यंगिरा को शक्ति का एक शक्तिशाली रूप माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं को दूर करने में मदद करती है।

*प्रत्यंगिरा देवी के बारे में

– *देवी प्रत्यंगिरा का मुख सिंह का है और शरीर मानव का है, जो उनकी क्रूर और शक्तिशाली प्रकृति को दर्शाता है।
– महिमा: देवी प्रत्यंगिरा की महिमा भारतीय संस्कृति में बहुत अधिक है, और उन्हें भगवान शिव, विष्णु और शक्ति की संयुक्त विनाशकारी शक्ति के रूप में माना जाता है।
– पूजा: देवी प्रत्यंगिरा की पूजा करने से भक्तों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने और सुरक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है 

प्रत्यंगिरा देवी होमम

– अनुष्ठान: प्रत्यंगिरा देवी होमम एक शक्तिशाली अनुष्ठान है जो देवी प्रत्यंगिरा की उग्र और दयालु उपस्थिति का आह्वान करता है।

मंदिर की जानकारी

– प्रत्यंगिरा देवी मंदिर चेन्नई के शोलिंगनल्लूर में स्थित है।
– महत्व: यह मंदिर देश भर से भक्तों को आकर्षित करता है। जो देवी प्रत्यंगिरा की दिव्य शरण और सुरक्षा की तलाश में आते हैं।

कुल मिलाकर, प्रत्यंगिरा देवी मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जो देवी प्रत्यंगिरा की शक्ति और महिमा को प्रदर्शित करता है।

नगर निगम दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पंडाल आदि बनाने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। और समिति के अध्यक्ष पंकज शुक्ला उपाध्यक्ष रौनक सोंधिया और अन्य वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पूरा आयोजन किया जाता है। इस पूरे आयोजन में सात से आठ लाख रुपए खर्च होने का अनुमान बताया गया है।

भगवती के आगमन पर होगी भव्य आतिशबाजी

समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 सितंबर को प्रतिमा के आगमन पर आयोजन स्थल नगर निगम परिसर में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इसके साथ ही पंचमी के दिन लाइट एवं साउंड शो का आयोजन भी समिति के द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन पूजन अभिषेक के अलावा कन्या भोज भंडारा जैसे आयोजन भी किये जाएंगे। समिति के सदस्य में शहरवासियों से अपील की है कि वे नवरात्रि की मौके पर यहां आकर मां के एक अलग ही स्वरूप के दर्शन कर अपना जीवन धन्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button