इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अहिल्या के आंगन में सजा ‘मोहन सरकार का दरबार’.                                                                                   इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट की बैठक शुरू, मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे                    

अहिल्या के आंगन में सजा ‘मोहन सरकार का दरबार’.                                                                                   इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट की बैठक शुरू, मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे                                                                            

इंदौर, यशभारत देवी अहिल्याबाई होल्कर  की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर  में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में ‘मोहन सरकार का दरबार’ पहली बार लगा है। राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके पहले लालबाग पैलेस के अंदर विकास कार्यों का अवलोकन किया।  इसके बाद राजवाड़ा के सामने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर राजवाड़ा परिसर में तल मंजिल पर बने गणेश हाल में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।  बैठक की व्यवस्था राजवाड़ा के गणेश हॉल में की गई है। मंत्रियों के ओएसडी और एमपी अधिकारियों को जानकारी लेने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। वहीं, कर्नल सोफिया पर बयान को लेकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं। 
सूत्रों के अनुसार बैठक में मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025  पेश किया जाएगा। बैठक में ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक (आदि शंकर संग्रहालय) के निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपए मंजूर किए जाएंगे। प्रदेश के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर आठ समूहों में चर्चा होगी। इससे पहले राजवाड़ा में 1945 में यशवंतराव तृतीय ने आखिरी बार यहां मंत्री परिषद की बैठक की थी।  सीएम और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए गणेश हॉल में पटिए और गद्दे बिछाए गए हैं। कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया। इसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया।  कैबिनेट में भाग लेने के लिए मंत्री पहुंचे, तो खास अंदाज में स्वागत हुआ।  महाराज के दरबार की तर्ज पर सभी मंत्रीगणों ने मालवी पगड़ी पहनी  वर्षों बाद राजवाड़ा को कैबिनेट बैठक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। राजवाड़ा के आंगन में रंग-बिरंगी पताकाएं द्मऔर फूलों के वंदनवार सजाए गए और इस मौके को खास बनाने के लिए कारपेट व कालीन भी बिछाया गया है तो होलकर महाराज के दरबार की तर्ज पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य मालवी पगड़ी पहन कुर्सियों पर नहीं, गादी व तख्त पर बैठकर प्रदेश के विकास व जनहित मुद्दों पर निर्णय लेंगे।        

 अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश,

 बोले- यह सरप्राइज बेहद खास इंदौर में कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।  

 खेल के प्रति किया प्रोत्साहित

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें  मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाडय़िों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप सभी से मिलकर हमारी ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। छात्रों ने कहा कि यह सरप्राइज बेहद खास रहा। छात्रों ने सीएम के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए।

कृषि विकास में अग्रणी राज्य                                                                                                                     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में  ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App