जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मोबाइल छीनने वाले गिरोह का आतंक, टीटीई समेत दो व्यक्तियों को बनाया निशाना

जबलपुर, यश भारत: जबलपुर शहर में मोबाइल छीनने वाले गिरोह का आतंक बढ़ गया है। रविवार रात को मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने शहर में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया और पैदल चल रहे व्यक्तियों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

पहली वारदात: सिविल लाइन क्षेत्र

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि अंबेडकर चौक निवासी रंजीत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। रंजीत कुमार भारतीय रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 9:20 बजे, वे रेलवे स्टेशन से मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बीएसएनएल ऑफिस के सामने पहुँचे, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लड़के आए और पीछे बैठे लड़के ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और तेजी से भाग गए।

दूसरी वारदात: विजयनगर क्षेत्र

इसी तरह की दूसरी वारदात विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई। विकास नगर निवासी रामकिंकर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9:00 बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए एसडीआई चौक की तरफ आ रहे थे। अग्रलोक प्रापर्टी के सामने पहुँचते ही, पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लड़कों ने उनका मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही छानबीन

दोनों ही वारदातों में वारदात का तरीका एक जैसा है और तीन अज्ञात लड़कों का गिरोह शामिल है। पुलिस ने दोनों रिपोर्टों पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button