भोपाल

मेट्रो का काम जारी, सड़क बेहाल  – गड्ढों और बैरिकेडिंग ने बढ़ाई परेशानी

मेट्रो का काम जारी, सड़क बेहाल 
– गड्ढों और बैरिकेडिंग ने बढ़ाई परेशानी
– ऐशबाग स्टेडियम के सामने संकरा हुआ रास्ता
भोपाल, यश भारत । मेट्रो निर्माण की रफ्तार के बीच ऐशबाग स्टेडियम के सामने रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और निर्माण के लिए की गई बैरिकेडिंग ने पहले से उपलब्ध मार्ग को और संकरा कर दिया है। नतीजतन वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है, जबकि पैदल चलने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है।
निर्माण स्थल पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आ रही। बैरिकेडिंग के बीच बची सड़क पर गड्ढों ने स्थिति को और जोखिमभरा बना दिया है। खासकर व्यस्त समय में वाहनों के दबाव के कारण जाम और टक्कर की आशंका बनी रहती है।
निर्माण जरूरी, लेकिन बदहाल सड़क क्यों?
मेट्रो परियोजना का काम शहर के विकास के लिए जरूरी है, लेकिन निर्माण की कीमत आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा से नहीं चुकाई जा सकती। सवाल यह है कि सड़क की मरम्मत और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है—नगर निगम, पीडब्ल्यूडी या मेट्रो प्रबंधन की? जिम्मेदार एजेंसियों को एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के बजाय तत्काल गड्ढों की भराई, सड़क का समतलीकरण और बैरिकेडिंग की व्यवस्थित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि निर्माण कार्य के साथ आम लोगों का आवागमन भी सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button