जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारत पर्व पर आदिवासी गौरव का संदेश, 662 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

जबलपुर में 564 करोड़ की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और 662 करोड़ के 132 विकास कार्यों का भूमिपूजन

भारत पर्व पर आदिवासी गौरव का संदेश, 662 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

जबलपुर, यश भारत। भारत पर्व और बिरसा मुंडा जयंती पर मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज को समर्पित राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के साथ अलीराजपुर, सिवनी और जबलपुर में हुए समारोहों में आदिवासी नायकों को नमन किया गया और विकास योजनाओं की घोषणाएँ की गईं।

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आदिवासी वीरों रानी दुर्गावती, तंट्या मामा, राजा शंकर शाह और गोविंद गुरू के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के डॉक्टरों, अधिकारियों और पद्मश्री सम्मानितों का सम्मान भी किया गया।

1763207991 Untitled 2 copy

 

जबलपुर में 564 करोड़ की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और 662 करोड़ के 132 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, उमरिया सहित कई जिलों में छात्रावास, आश्रम, ऑडिटोरियम, मल्टी-परपज़ सेंटर और आंगनवाड़ी जैसी सुविधाएँ शुरू की गईं।

सरकार ने घोषणा की कि जनजाति कार्य विभाग के सभी कन्या छात्रावास और आश्रम स्कूल रानी दुर्गावती के नाम पर होंगे। बाजा भीमा सिंह के नाम पर क्रीड़ा केंद्र बनाने की भी घोषणा हुई। मंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और संघर्ष प्रदेश की धरोहर हैं और सरकार इनके उत्थान के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button