पारा 38 डिग्री परअगले दो-तीन दिनों में भी झमाझम बारिश के आसार, फिलहाल पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक्टिव है मानसून

जबलपुर यशभारत। मानसूनी बारिश के इंतजार की घड़ियां अब जल्द ही समाप्त होने वाली है और आने वाले दो तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। हालाकी प्रदेश के पश्चिमी जिलों खरगोन बड़वानी और ंडवा में मानसून ने दस्तक दे दी है और वहां पर अच्छी बारिश हो रही है और जल्दी ही पूर्वी मध्य प्रदेश के महाकौशल में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा। वैसे भी बीते दिनों से जिस तरह से मौसम की मिजाज में बदलाव आया है और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के साथ ही हल्की बारिश का सिलसिला तो शुरू हो गया है लेकिन लोगों को इंतजार है अब अच्छी बारिश का। हालाकी सुबह के वक्त अभी भी गर्मी और उमस माहौल रहता है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है तो दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखने लगता है। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि सोमवार 16 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इसकी एक दिन पहले 15 जून को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ था। 16 जून की शाम तक 6.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी थी। सोमवार कोई शाम को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही थी। जिससे लोग राहत महसूस कर रहे थे।







