भोपाल

दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने किया था आत्मदाह -आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज

दहेज प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने किया था आत्मदाह
-आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
पिपलानी इलाके में एक नवविवाहिता ने पिछले दिनों दहेज प्रताडऩा से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
टीआई चंद्रिका यादव के मुताबिक लेबर कॉलोनी निवासी भानुप्रिया पति दीपक दांगी (30) गृहणी थी। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है। गत 20 जून को महिला ने अपने घर में खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि शादी के बाद से उसका पति दीपक दांगी और सास श्यामवति दांगी दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की थी। मृतका के मायके वालों ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button