
पटना, एजेंसी। बिहार के बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को स्ञ्जस्न ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव मुखिया नीट पेपर लीक सहित 5 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का आरोपी है। नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही ष्टक्चढ्ढ ने संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था।सूत्रों के अनुसार, श्वह्र की विशेष टीम संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। 5 मई 2024 को पेपर लीक करने के बाद वह फरार हो गया था। 11 महीने से पुलिस उसे तलाश रही थी। 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी चिंटू था, जो संजीव मुखिया का रिश्तेदार है।नेट पेपर और आंसर की क्कष्ठस्न फाइल 5 मई की सुबह चिंटू के वॉट्सऐप से लीक हुई थी। लर्न एंड प्ले स्कूल के प्रिंटर से वाईफाई के जरिए कमांड देकर पेपर का प्रिंट लेकर अभ्यर्थियों को रटवाया गया था।

कौन है संजीव मुखिया?
संजीव का असली नाम संजीव कुमार सिंह है और उसकी उम्र करीब 51 साल है। वह बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का निवासी है। गांव में लोग उसे लूटन मुखिया कहते हैं। संजीव मुखिया 5 मई 2024 से फरार था और 7 अप्रैल 2025 को बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने उसका सुराग देने वाले को 3 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
इन पेपर लीक मामलों का आरोपी
बता दें कि संजीव साल 2010 में तब सुर्खियों में आया था, जब उस पर ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके छात्रों को पेपर में नकल कराने का आरोप लगा। साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भी उस पर आरोप लगे थे। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-ढ्ढढ्ढढ्ढ (क्चक्कस्ष्ट) पेपर लीक केस में भी वह आरोपी है। उसका बेटा शिवकुमार पेपर लीक के इसी केस में जेल में है। शिवकुमार डॉक्टर है और उसने क्करूष्ट॥ से डॉक्टरी की डि
