देश

लड़कियों का दिल लूटने मार्केट में आ गई Oneplus का शानदार फोन,फीचर्स देख लोगों के उड़े होश,जाने इसकी कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया हैंडसेट OnePlus Nord N30 5G को लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो यह एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC, 50W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह सिंगल कलर ऑप्शन और एक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। तो आईये OnePlus के इस स्मार्टफोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं:-

OnePlus Nord N30 5G specifications, features

वनप्लस के नॉर्ड एन30 5जी में 6.72 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोन टॉप-ऑफ-द-बॉक्स पर ऑक्सीजनओएस 13 के साथ एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

OnePlus Nord N30 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का सैमसंग S5KHM6SX03 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल किया गया है।

जबकि फोन में सेल्फी लवर्स के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Nord N30 5G फोन में 50W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac, और ब्लूटूथ v5.1 शामिल किया गया है। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस हैंडसेट का माप 165.5mm x 76.0mm x 8.3mm है।

OnePlus Nord N30 5G price, availability

OnePlus Nord N30 5G, केवल 8GB + 128GB वैरिएंट के साथ आता है। फोन की कीमत $299.99 (लगभग 24,800 रुपये) है। हैंडसेट क्रोमेटिक ग्रे रंग कलर ऑप्शन के साथ आता है। वर्तमान में कंपनी की यूएस साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट को प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को $59 (लगभग 4,900 रुपये) की कीमत वाला वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 मुफ्त मिलेगा। फोन को फिलहाल भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में लॉन्च किया गया है.

Also Read:Nokia XR21 Specs:iPhone की लुटिया डुबोने आया Nokia का यह शानदार फोन,फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button