भोपाल

भोपाल देहात पुलिस के सेफ क्लिक अभियान के तहत हुआ मैराथन का आयोजन

भोपाल देहात पुलिस के सेफ क्लिक अभियान के तहत हुआ मैराथन का आयोजन

WhatsApp Image 2026 07 07 at 12.37.04


भोपाल, यश भारत । साइबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भोपाल (देहात) पुलिस द्वारा संचालित सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत आज सुबह आचारपुरा स्थित एमपीआईडीसी परिसर से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल देहात जोन रुचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) पंकज कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

WhatsApp Image 2026 07 07 at 13.56.51
मैराथन एमपीआईडीसी, आचारपुरा से प्रारंभ होकर आचारपुरा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, ईटखेड़ी तक आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों के साथ लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने का आह्वान किया। आईज़ी ने कहा की अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहकर स्वयं और समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button