देश

वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा

आज अनफा योग का शुभ संयोग

यशभारत। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात अनुराधा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा आज अपनी नीच राशि में होंगे जिससे कई राशियों का मन विचलित और परेशान होगा। लेकिन एक अच्छी बात भी है कि चंद्रमा से द्वादश में मंगल विराजमान हैं जो वृश्चिक राशि के स्वामी भी ऐसे में आज अनफा योग का भी संयोग बना हुआ जो वृष, कन्या और तुला समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक भी रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। पढाई लिखाई पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज संयम और शांति से काम लेने की जरूरत है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी मदद करेगा। मन में प्रेम की भावना रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ घूमने और वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज किसी सुख साधन के मिलने का योग बना है। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा और दोस्तों के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें बच्चों को सफलता मिलने से खुशी होगी। आज रात्रि के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई गिफ्ट मिलने का भी योग बना है। कीमती सामान का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। माता से आपको आज सहयोग और स्नेह मिलेगा,वाणी पर संयम रखें। आपको आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज आपको सफल बनाएंगे। छात्र आज अपनी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगेो। विरोधी और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपको कामकाज की मामले में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगीं। आपको आंखों से संबंधित समस्या होने की आशंका है। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज शाम को किसी पड़ोसी से मतभेद और कहासुनी हो सकती है। वाणी को संयमित रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आपको किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। शुभ कार्य पर आज धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। आपको आज प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की आपको आज खुशी मिलेगी प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज आप अपनी माता के सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज संध्या के समय निकट अथवा दूर की यात्रा के प्रसंग बनकर स्थगित होने की आशंका है। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहेगा, मानसिक तनाव से आपको परेशानी होगी। आज कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। भाइय़ों की सलाह और सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। आपके लिए सितारे बताते हं कि आपको आज विवादित विषयो से दूर रहना चाहिए। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंध में प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद और तनाव की आशंका है, वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। ससुराल पक्ष आपको आज लाभ मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक व्यापार में भी अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको आज जीवनसाथी की मदद से किसी अटके काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज शाम से लेकर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज मित्रों और किसी पड़ोसी की मदद से फायदा हो सकता है। वस्त्र और सुख साधन पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। दान धर्म भी आपके हाथो आज होना संभव है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते है कि, आपको आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज शनिवार का दिन आपके पक्ष मे रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए काम आज बन सकते हैं। छात्रों को पढाई पर ध्यान देना होगा। मानसिक भटकाव महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार की दिशा में किए गए काम आज सफल रहेंगे। आपके सितार यह भी कहते हैं कि, अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना आज लाभकारी सिद्ध होगा। आपके लिए सलाह है कि पारिवारिक जीवन में हर बात पर टिका टिप्पणी करने की बजाय वाणी को संयमित रखे।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी कोई चली आ रही समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी धार्मिक कार्यक्रम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। संतान के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपकी कोई खोई वस्तु आज मिल जाने से आपको खुशी होगी। लव लाइफ के मामले मे आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज घरेलू जरूरतों की खरीदारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button