जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष सहित कई बड़े नेताओं का जबलपुर आगमन, महू में हो रहे राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी का लेंगे जायजा

जबलपुर, यशभारत। आगामी 27 जनवरी को महू से प्रारंभ होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संविधान न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है। पिछले दिनों ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी विधायक रजनी सिंह और शहर के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने यहां ब्लॉक स्तर पर बैठक ली और रैली को लेकर दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का जबलपुर आगमन हो रहा हैं। ये नेतागण यहां सुबह 10 बजे कांग्रेस सर्किट हाउस नंबर 1 में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दरअसल यह नेता मंडला बिछिया में विधायक नारायण सिंह पट्टा द्वारा आयोजित किसान न्याय यात्रा में शामिल होने आ रहे है। इसी के साथ वे जबलपुर में महु में आयोजित राहुल गांधी की रैली व शहर की राजनीति पर भी लगे हाथ चर्चा करेंगे । कांग्रेसी दिग्ग्जों के जमावड़े को लेकर जहां कांग्रेस उत्साहित है वहीं प्रशासन और एलआईव्ही अलर्ट मोड पर है बताया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मंगलवार को ट्रेन से जबलपुर पहुंच गए। वहीं पटवारी, सिंघार और कटारे बुधवार को फ्लाईट से जबलपुर आ रहे है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से सुबह 10 बजे सभी से सर्किट हाउस पहुंचने का आग्रह किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button